Uncategorized

रमेश जायसवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त

 

बिलासपुर (शिवशंकर जायसवाल द्वारा) भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दिया गया । इस सूची में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिलाध्यक्ष और संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, राजेन्द्र नायक को रायपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि शांतनु साहू को बिलासपुर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्थान मिला है।

घोषित सूची में उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। संगठन में महिलाओं को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे महिला सहभागिता को मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button