शिरडी (महाराष्ट्र) भारतीय कलचुरि जायसवाल समवर्गीय महासभा का निर्वाचन संपन्न
अध्यक्ष- वीरेंद्र राय, महासचिव - राकेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष - सूरज जायसवाल निर्विरोध चुने गए

शिरडी (शिवशंकर जायसवाल द्वारा) (महाराष्ट्र ) 14 तारीख को शिरडी में भारतीय कल्चुरी जायसवाल संवर्गीय महासभा का चुनाव संपन्न हुआ।जिसमें सर्वसम्मति से
*राष्ट्रीय अध्यक्ष* वीरेंद्र राय झांसी (उ.प्र.)
*राष्ट्रीय महासचिव* राकेश कुमार जायसवाल सीधी (म.प्र.) निर्विरोध, एवं
*राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष* सूरज प्रसाद जायसवाल रांची (झारखंड) से निर्विरोध चुन लिए गए।
अध्यक्ष पद हेतु केवल एक आवेदन महासचिव पद हेतु दो आवेदन,एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु दो आवेदन चुनाव अधिकारियों को प्राप्त हुए। जिसने सर्वसम्मति से अध्यक्ष,महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु
क्रमश वीरेंद्र राय,राकेश जायसवाल एवं सूरज जायसवाल को बहुमत मतों से निर्विरोध चुन लिए गए।चुनाव अधिकारी श्याम जी जायसवाल,रामगोपाल डिक्सेना, विजय जायसवाल, चंद प्रकाश शिवहरे
मुन्ना जायसवाल, शम्भु नाथ जायसवाल, शिशपाल आहलूवालिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व सामाजिक नेता वेद प्रकाश जायसवाल केंद्रीय मंत्री, संतोष जायसवाल, कुल पॉज जायसवाल,शिव नडार,बंशी महतो पूर्व सांसद कोरबा लोकसभा छग ,राधा कृष्ण गुप्ता,ललित जायसवाल,जगदीश जायसवाल,एवं अन्य सामाजिक नेता
जो दिवंगत हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित देकर दो मिनट मौन धारण कर श्रंद्धाजलि अर्पित किया गया।
कार्यक्रम के पहले दिन 13 दिसंबर को कुछ सामाजिक नेताओं ने खट्टी मीठी बातें कही जिसमें लालजी गुप्ता पूर्व अध्यक्ष , वीरेंद्र राय जी, रामगोपाल डिक्सेना कोरबा छग, विजय जायसवाल खरसिया छग, मुन्ना लाल जायसवाल रीवा मप्र , चंद्र प्रकाश शिवहरे मुरैना मप्र, श्याम जायसवाल विजय जायसवाल नागपुर, शंभु नाथ जायसवाल जमशेदपुर , शीश पाल आहलूवालिया चंडीगढ़ से राकेश जयसवाल, आशा राय,प्रमिला राय, सुषमा जायसवाल ,सूरज जायसवाल अपनी अपनी राय व्यक्त किए,जिसमें सामाजिक एकता एवं भविष्य में समाज को कैसे संगठित करना है।
दिसंबर 2025 तक कुल 5 अधिवेशन हुआ। हरिद्वार के कार्यक्रम के बाद कुछ कारणों से आजीवन सदस्यों को यथावत रखा गया है।कार्यक्रम में दिल्ली,महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,राजस्थान,हरियाणा,तमिल नाडु,
मद्रास, पंजाब एवं अन्य प्रांत से भी पदाधिकारी, कार्यकारणी एवं आजीवन सदस्य के अलावा समाज प्रमुख हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राकेश जायसवाल महासचिव / मुन्ना जायसवाल एवं आभार व्यक्त लालजी गुप्ता ने किया।





