Uncategorized

कटघोरा कॉलेज में रासेयो सी प्रमाण पत्र वितरित

 

कटघोरा (सत्यम जायसवाल) शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा सम्बद्ध अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना सी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिवदयाल पटेल सहायक प्राध्यापक हिंदी नवीन शासकीय महाविद्यालय बेलतरा, बिलासपुर ने कहा कि सी प्रमाण पत्र, बी प्रमाण पत्र धारण करने के बाद एक वर्ष कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में उनके दायित्व का निर्वहन करते हैं साथ ही वर्ष भर किये गए सेवा कार्य का प्रोजेक्ट तैयार कर विश्वविद्यालय में प्रस्तुत करते हैं, उच्च स्तरीय मूल्यांकन पश्चात मौखिकी परीक्षा आयोजित की जाती है, उत्तीर्ण होने के बाद यह प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। बी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए स्वयंसेवक को प्रति वर्ष 120 घंटे सेवा की दर से दो वर्ष में 240 घंटे सेवा कार्य करना पड़ता है, साथ ही कम से कम एक सात दिवसीय विशेष शिविर में शिविरार्थी के रूप में उपस्थित रहना पड़ता है। जिन स्वयंसेवकों ने हायर सेकंडरी  स्कूल में दो वर्ष तक पंजीकृत रहते हुए ए प्रमाण पत्र धारण किया है, वे महाविद्यालय में 1 वर्ष पंजीकृत रहकर शिविरार्थी के रूप में भाग लेकर बी प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रो तिलक राम आदित्य रासेयो कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त स्वयंसेवको को बधाई देते हुए कहा कि नियमित स्वयंसेवक के रूप में जो सेवा कार्य का अनुभव प्राप्त किया है, उसे जीवन मे आत्मसात कर उस पर चलना ही राष्ट्रीय सेवा योजना की सार्थकता को सिद्ध करेगा। वरिष्ठ स्वयं सेवक अमन पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना की दिनचर्या पर आगे भी अमल करते रहने की अपील की, ताकि तन और मन से फिट रहकर राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दे सकें। इस अवसर पर पूर्व स्वयंसेवक चित्रिका उपाध्याय ने रासेयो लक्षयगीत ‘उठें समाज के लिए उठें उठें’ का सामूहिक गान कराया। सत्र 2024-25 में महाविद्यालय से समीर रात्रे, प्रदीप, आशीष पटेल, अमन बघेल, श्वेता कंवर, पारुल निषाद, नीलम पटेल, कैलाश, मोनिका कश्यप ने सी प्रमाण पत्र की परीक्षा उत्तीर्ण की।

डॉ नीता वाजपेयी राज्य एन एस एस अधिकारी, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा, जिला संगठक प्रो वाय के तिवारी के मार्गदर्शन एवं प्रोफेसर मदन मोहन जोशी प्राचार्य के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के प्राध्यापक एवं स्टाफ के साथ-साथ रासेयो स्वयंसेवक अंजनी पटेल, विभा कैवर्त, शिखा गोस्वामी, पूजा पटेल, अंजली जैता, अमृता सिंह, आकांक्षा आदिले, आराधना, दुर्गा अहीर, काजल, सोनम पाटले, अनीता, खुशबू यादव, नेहा, काजल साहू, कशिश आदित्य, दिव्यानी पाण्डेय, नीलू सोनी, निशी सोनी, सुप्रिया कंवर, प्रभा कंवर, तमन्ना, विमलेश्वरी, रिया, रोज, श्वेता सिदार, धनेश्वरी, श्वेता, अंजली, ममता, साक्षी पाठक, डिंपल, नीतू साहू, आशीष, कुंवर, राम बाबू, महिपाल, सतीष कुमार, दिनेश दास, राम कश्यप, अभिषेक दास, आकाश कुमार, अनुज कुमार, दरबार, रामेश्वर, अनित आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button