Uncategorized

जायसवाल महिला सभा की बैठक संपन्न  9 तारीख को रतनपुर चलो 

कटघोरा,( शिवशंकर जायसवाल ) 3 नवंबर 2025 दिन सोमवार को रंजू डिक्सेना के निवास स्थान दुर्गा मंदिर के पास में साम 5:00 बजे बैठक संपन्न हुआ ।

बैठक में इष्ट देव भगवान सहस्त्र बाहु की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया।

9 नवंबर को रतनपुर सहस्त्र बाहु जयंती में सभी को जाना है। इसके लिए घर-घर संपर्क किया जा रहा है। सभी लोगों से अपील भी किया जा रहा है ,रतनपुर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की कृपा करेंगे।

इस अवसर पर श्रीमती रंजू डिक्सेना महिला सभा अध्यक्ष ने कहा कि 9 नवंबर को रतनपुर महोत्सव में प्रत्येक घर से एक-एक सदस्य अनिवार्य रूप से उपस्थित हुये।इसके लिए वाहन की व्यवस्था किया जा रहा है। ताकि सभी लोग जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है ।

बैठक में डॉ. शकुंतला जायसवाल महिला सभा जिला अध्यक्ष ,ललिता डिक्सेना,

संगीता जायसवाल , सुनीता जयसवाल ,मुक्ता जायसवाल, किरण

जायसवाल, भारती जायसवाल ,भावना /उमेश जायसवाल,एवं सरिता जायसवाल, भावना/अमित जायसवाल के अलावा अन्य महिला सदस्य भी उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button