Uncategorized

कटघोरा कॉलेज की बेटियों ने फिर बजाया डंका — चार खिलाड़ी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित

 

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल ) शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय, कटघोरा की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। महाविद्यालय की चार प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 6 से 7 अक्टूबर तक शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित की जा रही है। चयनित खिलाड़ियों में संजू देवी (बी.ए. तृतीय वर्ष) — जो एक अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हैं, के साथ रोशनी (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), जागृति (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) और प्रियांशु (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) शामिल हैं।

महाविद्यालय की इन छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मदन मोहन जोशी के संरक्षण और मार्गदर्शन में न केवल शैक्षणिक बल्कि सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में भी विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। संस्था द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और सुविधाएँ प्रदान करने से छात्राओं में आत्मविश्वास और प्रदर्शन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इनके राज्य स्तरीय चयन पर प्राचार्य प्रो. मदन मोहन जोशी, भागीदारी समिति अध्यक्ष गंगाप्रसाद पटेल, क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती राजकुमारी मरकाम, डॉ. पूनम ओझा, डॉ. प्रिंस मिश्रा, नूतन पाल कुर्रे, डॉ. धरमदास टंडन, श्री यशवंत जायसवाल, श्री प्रेम नारायण वर्मा, श्री भुवनेश्वर, श्री शैलेन्द्र ओट्टी, सुश्री प्रतिमा कंवर, राकेश आजाद, गंगाराम पटेल, संजय लहरे, डॉ. कल्पना शांडिल्य, कीर्ति कुमार मरकाम, क्रांति कुमार दीवान सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय स्तर पर सफलता की कामना की है ।

 

Related Articles

Back to top button