डीएवी जेंजरा में पोषक विद्यालय संपर्क अभियान
डीएवी जेंजरा में पोषक विद्यालय संपर्क अभियान

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल): डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में पोषक विद्यालय संपर्क अभियान का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या डा राजरेखा शुक्ला की उपस्थिति में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य को बताते हुए शासकीय मुकुटधर पांडे महाविद्यालय कटघोरा के प्राध्यापक डा प्रिंस मिश्रा वाणिज्य संकाय तथा प्रतिमा कंवर विज्ञान संकाय ने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों विषयों, उपलब्ध सुविधाओं, प्रवेश प्रक्रिया, शासन द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्ति एवं अन्य लाभकारी योजनाओं, महाविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों से अवगत कराया। इससे विद्यार्थी पहले ही अपने लक्ष्य को सुनिश्चित कर ले। यह भी बताया गया कि 12 वीं के बाद विद्यार्थी अपने पढ़ाई के साथ महाविद्यालय में होने वाले अन्य आवश्यक गतिविधियों जैसे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, राष्ट्रीय कैडेट कोर, खेल जैसे गतिविधियों में भाग लेकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त कर सकते है। इसके लिए युवाओं को उच्च शिक्षा में अध्यापन करना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में छात्रा- छात्राओं के चहुंमुखी उन्मुखीकरण को दिशा निर्देशित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शासकीय महाविद्यालय में स्वीकृत सीट के विरुद्ध शत- प्रतिशत नामांकन आगामी वर्षों में दर्ज कराने के लिए पोषक विद्यालय संपर्क अभियान का आयोजन डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में किया गया। विद्यालय की प्राचार्या डा राज रेखा शुक्ला के निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन किया गया।


