Uncategorized

शाला नायक का गठन अध्यक्ष आदित्य एवं सांस्कृतिक सचिव – अभय यादव बने

 

कटघोरा हसदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्री में प्रिंसिपल परमेश्वर देवांगन के आदेश अनुसार साला नायक का मनोनयन किया गया ।शाला नायक का प्रभारी के रूप में के के पांडे, सहायक प्रभारी श्रीमती ममता साहू एवं श्रीमती पुष्पा चंद्रवंशी ने शाला नायक का मनोनयन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु आदित्य शंकर पत्र आदित्य पात्रे , उपाध्यक्ष पद हेतु ज्योति राजवर, सांस्कृतिक सचिव – अभय यादव एवं अनुशासन प्रभारी – विनोद सिंह को मनोनयन किया गया ।इसी प्रकार कक्षा नायक में कक्षा छठवीं से कक्षा 12वीं तक क्लास नायक मनोनीत किया गया जिसमें रजनी देशलहरें ,पुष्पा चंद्रवंशी प्रतिभा देवी ,रीता श्रीवास, गायत्री वर्मा, लक्ष्मी सूर्यवंशी, ममता साहू को मनोनयन किया किया गया। प्रिंसिपल परमेश्वर देवांगन ने कहा कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शाला को सुव्यवस्थित रूप से संगठित रूप करने के लिए एक मुखिया का चुनाव करना आवश्यक हो जाता है ।इसीलिए साला नायक का गठन किया गया।

इसमें सभी बच्चों को नियम कानून कायदा अनुशासन से रहना सिखाया जाता है।

साला नायक आदित्य पात्रे ने कहा कि स्कूल के समस्त नियम कानून कायदा का पालन करूंगा ।स्कूल के सभी बच्चों को साथ लेकर चलूंगा ।सभी कार्यक्रम में भाग लूंगा और सहयोग भी करूंगा।

Related Articles

Back to top button