कल्चुरी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया

कटघोरा (सत्यम जायसवाल ) 5 सितंबर को नगर के अधिकांश सरकारी एवं निजी स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाया गया । कल्चुरी पब्लिक स्कूल में
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती लता सोनी रिटायर्ड प्रिंसिपल अध्यक्षता – श्रीमती मुक्ता जायसवाल प्रिंसिपल केपीएस एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहीनी जायसवाल, नेहा प्रजापति, हफीजा मेडम उपस्थित रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभ्यागतो द्वारा डॉ राधाकृष्णन एवं सरस्वती की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर सरस्वती वंदना के साथ पूजा अर्चना किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत टिका रोली एवं बेच लगाकर छात्र संघ अध्यक्ष वैष्णवी राजपूत एवं कुदसिया ने की ।
मुख्य अतिथि महोदया द्वारा छात्र संघ के सभी सदस्यों को बेच लगा कर स्वागत की । मुख्य अतिथि महोदया सोनी मेडम ने कहा कि गुरु गोविंद दोउ खड़े काकू लागे पाए ..अर्थात गुरु एवं भगवान दोनों एक साथ होने पर पहले गुरु को प्रणाम करनी चाहिए। डॉ राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर हमारे देश सभी स्थानों में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। गुरु को बच्चों के प्रति शिक्छकीय कार्य में कोई अच्छी कार्य करनी चाहिए जो कि बच्चे जिंदगी भर याद कर सम्मान करते रहे। स्कूल के डायरेक्टर शिवशंकर जायसवाल ने शिक्षको को सड़क एवं बच्चों को सड़क पर चलने वाले जो निरंतर आगे बढ़ते रहते है परंतु सड़क वही पर स्थिर रहता है। अर्थात शिक्षक ज्ञान देता है और उसी ज्ञान ग्रहण कर बच्चे आगे बढ़ते है।

मुक्ता जायसवाल प्रिंसिपल ने कहा कि शिक्षक स्वयं अंधेरे में रहकर दूसरे को प्रकाश देती है। तभी बच्चे आगे बढ़ते है। मोहिनी जायसवाल ने कहा कि बच्चे कच्चे मिट्टी के समान होते है जैसा चाहो आकार बना लो ,परंतु वही मिट्टी पकने के बाद कोई आकार नहीं बना सकता। नेहा प्रजापति ने कहा कि शिक्षक ज्ञान के दाता नहीं होते बल्कि एक मार्गदर्शक भी होते है। सभी प्रकार के ज्ञान देते है। हफ़िज़ा मेडम ने कहा कि
शिक्षक दिवस भारत में हमारे शिक्षकों के सम्मान और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करने के लिए मनाया जाने वाला एक विशेष पर्व है। यह दिन एक प्रतिष्ठित दार्शनिक, शिक्षक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के साथ मेल खाता है। कल्चुरी शिक्षण समिति के सचिव शिवशंकर जायसवाल एवं छात्र संघ की ओर से अध्यक्ष वैष्णवी राजपूत ने सयुक्त रूप से सभी शिक्षको को एक एक कलम,श्रीफल एवं मोमेंटो के साथ भगवत गीता का बुक उपहार स्वरूप दिया गया।
स्कूल के छोटे छोटे बच्चों द्वारा खुशबू राजपूत,संध्या कुर्रे,वैष्णवी द्वारा
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिवशंकर जायसवाल एवं आभार छात्र संघ उपाध्यक्ष कुदसिया फातिमा ने की।
सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक दिवस पूरे देश में क्या विदशो में भी मनाया जाता है । कुछ विदेशों में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है , कुछ ही विदेशों में अलग-अलग तारीख में शिक्षक दिवस मनाया जाता है ।




