शाला में प्रवेश उत्सव मनाया गया

कटघोरा, (सत्यम जायसवाल द्वारा,) शा.उ.मा.वि. सीस मे शाला प्रवेश उत्सव शाला विकास समिति के अध्यक्ष जगमोहन डिक्सेना , बालाराम जायसवाल विधयाक प्रतिनिधि ,सरपंच श्री मती कामनी , राजकुमार राज , की उपस्थिति में मनाया गया। मंच में उपस्थित अभ्यागति द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित का दीप प्रज्वलित किया गया ।
स्कूल के टीचरों द्वारा मंच पर उपस्थित अभ्यगतों का स्वागत फूल माला से किया गया।
शाला विकास समिति के अध्यक्ष जगमोहन डिक्सेना ने कहा कि बहुत अच्छी बात है कि शाला में प्रवेश उत्सव के बहाने हम सभी मिलते है और खुशियां मनाते भी हैं।
शाला के प्राचार्य श्रीमती चंद्रावती मरकाम ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन बहुत खुशी का दिन है क्योंकि नए प्रवेशित बच्चों को शाला में एडमिशन देकर मुंह मीठा कराया जाता है। बृजमोहन डिक्सेना ने भी कहा कि नवप्रवेशित बच्चों को बुक देकर स्कूल में प्रवेश किया जाता है। प्रवेश उत्सव के समय काफी संख्या में पालक एवं टीचर उपस्थित रहे।




