Uncategorized

एक लाख रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया वाले के बिजली कनेक्शन विच्छेद करने से उपभोक्ता नाराज

कटघोरा ( कांति न्यूज से शिवशंकर जायसवाल की रिपोर्ट ) बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा 1 लाख से अधिक बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं से वसूली हेतु अभियान चलाया जा गया है। कंपनी के MD के द्वारा स्वयं इस सम्बन्ध में मॉनिटर किया गया है।

जिसके आदेश का पालन करते हुए दिनांक 01.07.2025 दिन मंगलवार को कटघोरा शहर के अंतर्गत 02 उपभोक्ताओं का लाइन विच्छेदन किया गया ।जिनपर 219470₹ की राशि बकाया था।

परंतु इस बात की जानकारी होने पर बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों का रास नहीं आया। जिससे उपभोक्ता नाराज हु गए ।बिजली उपभोक्ता को समझ में नहीं आ रहा है कि एक तरफ बिजली विभाग डी एम एक लाख से अधिक बकाया वाले के बिजली बिल होने पर विघुत कनेशन विच्छेद करने का आदेश दिया गया , आदेश का पालन करने पर विभाग के उच्चाधिकारी नाराज हो गए।

विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मानसून का महीना है आंधी तूफान एवं पानी के कारण कंप्लेन भी अभी ज्यादा आ रहे है ।जिससे डिस्कनेक्शन के कार्य करने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है चूंकि बकाया वसूली भी विभाग के अधिकारियों के लिए बेहद जरूरी है अतः यह कार्य भी लाइन बनाने के साथ पूरी क्षमता से किया जावेगा।

बिजली विभाग की यह कहावत चरितार्थ हो रही है , चिट भी मेरी , पट भी मेरी अंटी मेरे बाप की।

Related Articles

Back to top button