Uncategorized

केंदई परिक्षेत्र में एक ट्रैक्टर लकड़ी एवं एक ट्रैक्टर गिट्टी पकड़ाया

 

कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल ) केंदई परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत परला के जंगल में 9 जून को दो चट्टा जलाऊ लकड़ी अवैध रूप से जंगल में भरते समय रेंजर ने

ट्रैक्टर क्रमांक जी 12 बी डी 7295 वाहन मालिक उमेश कुमार गुर्जर परला निवासी जो स्वयं के गाड़ी से परला नामक स्थान से कक्ष क्रमांक पी 336 में जलाऊ लकड़ी बिना परमिशन के भर रहा था ।उसी समय रेंजर ने घटना स्थल पर जाकर पूछताछ किया । आरोपी के पास कोई कागजात न होने के कारण जानकारी देने में असमर्थ रहा। रेंजर ने 9 जून को चालक उमेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया । पी ओ आर नंबर 612 / 05 काट दिया । छत्तीसगढ़ वन उपज अधिनियम की धारा 2001 नियम 2 के तहत कार्यवाही शुरू कर दिया ट्रैक्टर से लकड़ी पकड़ने में प्रहलाद सिडार, पंकज श्रीवास ,अशोक, रामप्रसाद, गंगाराम प्रीतम सुनील कुमार डिसेना का अथक सहयोग रहा।

 

पंचायत लालपुर के अंतर्गत मोटीयारी आम जंगल से तीरथ प्रसाद गुर्जर की ट्रैक्टर से दो घन मी पत्थर अवैध रूप से भरा जा रहा था , उसी समय केंदई रेंजर ने तत्काल वाहन को जप्त कर उनके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर पी ओ आर 612 / 04 चलान काट दिया ।छत्तीसगढ़ वन अधिनियम की धारा 2001 नियम 2 के तहत बदहवी धारा 1927 की धारा 33 (1) ख के तहत कार्यवाही प्रारंभ कर दिए।

Related Articles

Back to top button