Uncategorized

एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस 

 

कटघोरा,( सत्यम जायसवाल ) 5 जून। नगर पालिका कटघोरा के तत्वावधान में वन मंडल कटघोरा में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे हुआ, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल, उपाध्यक्ष लाल बाबू ठाकुर, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल, CMO ज्ञानकुंज कुलमित्र तथा नगर पालिका के पार्षद राजेश्वरी जात्रा ,रमेश पटेल, संतोषी कंवर, लक्ष्मी खेरवार और निसार अहमद सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से जामुन, आंवला, नीम सहित कई औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण लगाने का संकल्प लिये।

कार्यक्रम में नगरवासियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही और लोगों ने अपने पर्यावरणीय कर्तव्यों को निभाने का वादा किया। इस अभियान ने जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मां के नाम पर पेड़ लगाने की प्रेरणादायक पहल की।

Related Articles

Back to top button