कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय में समन्वय बैठक, सेवानिवृत हो रहे महाप्रबंधकों को किया सम्मानित
एसईसीएल मुख्यालय में समन्वय बैठक, सेवानिवृत हो रहे महाप्रबंधकों को किया सम्मानित

एसईसीएल मुख्यालय में समन्वय बैठक, सेवानिवृत हो रहे महाप्रबंधकों को किया सम्मानित

कोरबा : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के सीएमडी डा प्रेम सागर मिश्रा की अध्यक्षता में मुख्यालय में महाप्रबंधक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरानकंपनी के संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। तदुपरांत इसी माह सेवानिवृत हो रहे महाप्रबंधकों को सम्मानित किया गया। समन्वय बैठक के अंत में सीएमडी डा मिश्रा ने इसी माह सेवानिवृत हो रहे एसपी अहमद महाप्रबंधक एचआरडी, सीबी सिंह महाप्रबंधक विक्रय- विपणन एवं पिछले माह सेवानिवृत हुए एके नाथ महाप्रबंधक सिविल का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।