कोरबा

एसईसीएल के नए निदेशक तकनीक होंगे जयकुमार

कोरबा। कोल इंडिया की सहायक कंपनी साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के नए निदेशक तकनीक एन फ्रैकलिन जयकुमार होंगे। लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीएसईबी) ने साक्षात्कार के बाद उनके नाम की अनुशंसा कर दी है। वर्तमान में वे एनएलसी इंडिया लिमिटेड में ईडी के पद पर कार्यरत हैं। इस पद के लिए बोर्ड ने सात नवंबर, 2023 को नई दिल्‍ली में साक्षात्कार लिया गया था। इसमें कोल इंडिया व उसकी सहायक कंपनी समेत देश के विभिन्न सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के 12 अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें जयकुमार का चयन किया गया। कोयला मंत्रालय और एनएलसी इंडिया से आदेश जारी होने के बाद वह पदभार ग्रहण करेंगे। इंटरव्यू में डब्‍ल्‍यूसीएल के जीएम दीपक बी रेवेतकर, ईसीएल के जीएम पाथ एस डे, सीसीएल के जीएम विमल कांत शुक्ला, एमसीएल के जीएम संजय कुमार झा, सीएमपीडीआई के प्रोजेक्‍ट एडवाइजर आनंदजी प्रसाद, ईसीएल के जीएम अमितांजन नंदी, डब्‍ल्‍यूसीएल के जीएम मोहम्‍मद शाबीर, सीसीएल के जीएम राजीव कुमार सिन्हा, एनएलसी इंडिया के ईडी जेस्‍पर रोज आईएस, एनएमडीसी के के डिप्टी जीएम डा संजीव कुमार सिन्हा और एनएलसी इंडिया लिमिटेड के ईडी एन फ्रैंकलिन जयकुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button