जायसवाल समाज की बैठक सफल ऑपरेशन सिंदूर के लिए दो महिला कमांडरों को शत शत नमन
निधन एवं विवाह में कुछ बाते प्रतिबंध लगाने पर विचार विमर्श

कटघोरा (सत्यम जायसवाल )जायसवाल समाज कटघोरा द्वारा 11 मई को पुरानी बस्ती भारती निवास दुर्गा मंदिर के पास सायं 5:00 बजे बैठक संपन्न हुआ । बैठक में जायसवाल समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे . सबसे पहले ऑपरेशन सिंदूर पर हवाई सेना के दो महिला संचार अधिकारी , सेना कमांडर ने पाकिस्तान पर कई दर्जन आतंकवादियों को नष्ट करने में सफल हुए ।जिनके नाम कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह है। दोनों जाबाज अधिकारियों जायसवाल समाज की ओर से शत शत नमन ।
बैठक में से यह विचार विमर्श कर कुछ बाते रखा गया कि
विवाह कार्यक्रम में अनावश्यक रूप से प्री वेडिंग ,महंगे बाजा , महंगे फटाका एवं
निधन के समय निजी रिश्तेदारों को छोड़कर कफन कपड़ा न लाने की अपील भी किया गया है।
डॉ शकुंतला जायसवाल जायसवाल
महिला समाज के जिलाध्यक्ष डॉ शकुंतला जायसवाल ने भी अपनी राय व्यक्त की और कहा कि फ्री वेडिंग, महंगे बाजा, फटाका एवं दिखावा नहीं करनी चाहिए। तत्काल रोक लगाने की बात कही। जिलाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल – जायसवाल समाज कल्याण समिति ने अपने राय व्यक्त करते हुए कहा कि रात्रि विवाह नहीं होनी चाहिए बलि गोदुली बेला विवाह उचित एवं ठीक भी हैं। मृत्यु भोज साधारण भोजन निजी रिश्तेदारों के लिए बाकी पर प्रतिबंध लगनी चाहिए।
शिवशंकर जायसवाल – सचिव जा.स.क.स. ने भी कहा कि शादी में महंगे खर्च एवं फ्री वेडिंग से बचनी चाहिए । निधन के समय निजी रिश्तेदार को छोड़कर कफन कपड़ा लानी चाहिए बाकी सभी रिश्तेदारों को दसवां के दिन आर्थिक सहयोग करनी चाहिए। जैसे कि कटघोरा के वार्ड न दो तहसील भाटा एवं ग्राम डूडगा में निधन के समय कफ़न कपड़ा निजी रिश्तेदारों लाना एवं दसवां के दिन आर्थिक सहयोग किया जाता है।
महिला समाज के इकाई कटघोरा के अध्यक्ष श्रीमती रंजू डिक्सेना ने भी कहा कि विवाह में महंगे खर्च नहीं होनी चाहिए। दहेज लेने एवं देने पर कड़ी प्रतिबंध लगनी चाहिए।इतना जरूर है कि लड़की के विवाह के समय माता पिता अपनी पुत्री को कुछ धन एवं सामान देने की परम्परा है ।
बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता पवन जायसवाल, डॉ शकुंतला जायसवाल,
वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल जायसवाल, जा.स.क.स. के सचिव – शिवशंकर जायसवाल, रवि जायसवाल ,सुनीता जायसवाल, संगीता जायसवाल,मुक्ता जायसवाल, भारती जायसवाल, अनीता डिक्सेना,बाली जायसवाल,किरण जायसवाल,भावना जायसवाल, अर्चना जायसवाल,अनुपमा जायसवाल एवं अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।




