Uncategorized

विदाई सम्मान समारोह

कटघोरा 28/04/2025 को संकुल केंद जेंजरा से संजय कुमार दुबे एवं रमन बंजारे जी के अधिवार्षिकी पूर्ण करने के उपलक्ष्य में विदाई सम्मान पार्टी का आयोजन कर दोनों शिक्षकों की उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए विदाई दिया गया ।
संजय दुबे मा शा धवईपुर से बतौर प्रधान पाठक एवं रमन बंजारे मा शा जेंजरा से बतौर उ व शि रिटायर हुए ।
उक्त अवसर में अभिमन्यु टेकाम विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रहलाद साहू विकास खंड समन्वयक उपस्थित रहे। और बी ई ओ ने अपने उद्बोधन में दोनों ही शिक्षकों की बेदाग छवि और कार्य के प्रति कर्मठता की तारीफ करते हुए उपस्थित शिक्षकों को दोनों शिक्षकों से सीख लेते हुए उनकी तरह अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने की अपील की।
बी आर सी , सी जी ने अपने उद्बोधन में उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षकों को इन शिक्षकों की तरह सभी को समाज और समुदाय से जुड़कर कार्य करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में सभी शालाओं से शिक्षक उपस्थित रहे।
सभी ने दोनों को शिक्षकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए शुभकामनाये दी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से रामप्रसाद कोराम पूर्व जनपद सदस्य और सरपंच ग्राम पंचायत जेंजरा उपस्थित रहे।
कार्यकम का संचालन श्रीमती वर्षा शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन नन्द कुमार पटेल संकुल समन्वयक के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button