कसनिया का सब स्टेशन न बनने के कारण कटघोरा में बिजली की समस्या।

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल ) सब स्टेशन मैं 5 mva का तीन ट्रांसफार्मर लगा है, कुल क्षमता 15 मेगावाट का है 5 ,mva के ट्रांसफार्मर से टाउन वन एवं टाउन टू फीडर निकाला गया है टाउन वन में अग्रसेन भवन से लेकर चक चकवा पहाड़, छिर्रा रोड तक का लाइन चलता है टाउन टू से पुरानी बस्ती कारखाना एवं कसनिया का लाइन चलता है टाउन 1 टाउन 2 से चलने वाले 5 mva के ट्रांसफार्मर वर्तमान समय में ओवरलोड है जिसके कारण बिंझरा के पावर ट्रांसफार्मर से पुरानी बस्ती कारखाना कसनिया ,कापू बहरा जुराली का लाइन अभी चल रहा है ,जिसके कारण लाइन लंबी हो गई और बार-बार ट्रिपिंग आ रही है इसी लाइन में वार्ड क्रमांक 15 में पंप हाउस स्थित है। जिससे लोगों को पानी की पूरी तरह आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है ।कुछ दिनों में लोड और अधिक बढ़ जाने पर छिर्रा को छुरी फीडर में जोड़ा जाएगा मोहलाइन भाटा को तानाखार फीडर में जोड़ा जाएगा जैसा कि पिछले गर्मी में किया गया था ।उसके कारण आमा खोखरा डेम का फिल्टर प्लांट का बिजली आपूर्ति भी बाधित होगी ।इस व्यवस्था को बनाने के लिए भारी गर्मी में काम करने वाले लाइनमैन को अपनी जान जोखिम में डालना पड़ रहा है कसनिया सब स्टेशन बनाने वाली निर्माण एजेंसी का काम कार्यपालन अभियंता प्रोजेक्ट कोरबा के द्वारा किया जा रहा है। कार्यपालन अभियंता के द्वारा कहा गया था कि यह सब स्टेशन 2024 दिवाली के पहले बन जाएगा जब हमारे क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल ने भूमि पूजन किया था ।कोरबा के उच्चअधिकारियों के लापरवाही के कारण आज कटघोरा निवासियों को बिजली समस्या के साथ-साथ पानी समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है विशेष कर पुरानी बस्ती से लेकर कसनिया कारखाना, जुराली एवं कापू बहरा के निवासियों को अब देखना है कि जुलाई 2024 में शुरू किए गए सब स्टेशन को बनाने में निर्माण एजेंसी के द्वारा कितना समय लगाया जाता है। जबकि किसी भी सब स्टेशन को बनाने के लिए 9 महीने का कार्य जारी किया जाता है।




