अध्यात्म

नवधा चौक में प्रज्वलित हुई मनोकामना ज्योति कलश, भक्तिमय हुआ माहौ

कटघोरा (सत्यम जायसवाल): तहसील भाटा नवधा चौक में इस वर्ष भी परंपरा का निर्वहन करते हुए भक्तों ने श्रद्धा और आस्था के साथ मनोकामना ज्योति कलश (तेल) प्रज्वलित किया। नवरात्रि पर्व के अवसर पर दोपहर बाद विधिवत पूजा-अर्चना, आरती एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

पूजा कार्यक्रम में मुख्य पुरोहित पं. राजा महराज ने बताया कि प्रतिदिन रात्रि 8 बजे एवं सुबह 8 बजे विधिवत आरती की जाएगी। भक्तों के लिए यह शुभ अवसर है कि वे अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु इस पावन ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें। नवरात्रि के इस पवित्र अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और मां दुर्गा की आराधना में लीन नजर आए।

 

रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर की सभी भजन मंडलियों को ससम्मान आमंत्रित किया गया है। संपूर्ण आयोजन से भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। नवधा चौक की पावन धरा पर भक्तिरस की गंगा बह रही है, जहां आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button