खेल

world cup Final 2023: सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में अचानक घुस आया फैन, कोहली को लगा लिया गले

स्पोर्ट्स.अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्वकप 2023 के फाइनल मैच के दौरान उस समय अजीब स्थिति हो गई जब विराट कोहली का एक फैन मैदान में गुस आया। एक शख्स मैदान में घुस गया और विराट कोहली के बेहद करीब पहुंच गया। इतना ही नहीं उसने विराट कोहली को गले भी लगाने की कोशिश की। फैन भागते हुए मैदान में आया और इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता वह विराट के गले जा लगा।

इसके घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मी भागते हुए आए और मैदान में घुसे दर्शक को बाहर ले गए। वैसा ऐसा पहली बार नहीं है जब विश्वकप में कोई फैन मैदान में घुस गया हो। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मैचों के दौरान क्रिकेट मैदान पर घुसपैठ के लिए चर्चित डेनियल जार्विस उर्फ जार्वो इससे पहले भारत के पहले मैच में चेन्नई में मैदान में घुस गया था। हालांकि इन घटनाओं से एक बड़ा सवाल ये भी उठा है कि कई सुरक्षा घेरा तोड़कर ‘खेल के मैदान (एफओपी)’ में ऐसे दर्शक कैसे घुस जाते हैं।

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के लिए पारी की शुरुआत करने आए रोहित शर्मा ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी लेकिन शुभमन गिल सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित 47 रन और श्रेयस अय्यर 4 बनाकर आउट हो गए। आज के महामुकाबले में भारतीय टीम की बड़ी परीक्षा है।

Related Articles

Back to top button