पेट्रोल पंप में परिसर में खड़े वाहनों में लगी आग, एक- कर चार जले
कुसमुंडा के इमलीछापर स्थित पेट्रोल पंप की घटना, पंप तक चिंगारी नहीं पहुंचने से बड़ा दुर्घटना टली
पेट्रोल पंप में परिसर में खड़े वाहनों में लगी आग, एक- कर चार जले
कुसमुंडा के इमलीछापर स्थित पेट्रोल पंप की घटना, पंप तक चिंगारी नहीं पहुंचने से बड़ा दुर्घटना टली


कोरबा : इमलीछापर स्थित एक पेट्रोल पंप परिसर में खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। घटना में एक दो पहिया समेत चार वाहन व डीजल जनरेटर आग से जल गया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और नहीं आग पेट्रोल पंप तक पहुंची। इससे कोई बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। घटना की वजह शार्ट सर्किट होेने की संभावना जताई जा रही है।
घटना कुसमुंडा थाना अंतर्गत इमलीछापर में कुचैना मोड़ के पास मुस्कान पेट्रोल पंप संचालित है। पेट्रोल पंप परिसर में एक दो पहिया वाहन समेत मालवाहक पिकअप व उसमें लोड डीजल जनरेटर, क्रेन व बोलेरो खड़ी थी। बताया जा रहा है कि रात 11.30 बजे उपर गुजरे बिजली तार में अचानक चिंगारी निकली और नीचे ख़डी क्रेन पर जा गिरी। इससे क्रेन में आग लग गई और धीरे- धीरे फैलते हुए उग्र रूप धारण कर लिया, तब लोगों को जानकारी मिली। इससे वहां स्थानीय लोगों के साथ मीडिया कर्मी पहुंच गए। उपस्थित सभी लोगों द्वारा अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास किया, पर वा चलने की आग तेजी भड़कते हुए समीप ही खड़े अन्य वाहन तक पहुंच गई। इसी बीच किसी ने कुसमुंडा पुलिस व एसईसीएल कुसमुंडा के दमकल विभाग के अधिकारी को सूचना दिया। कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा सदलबल स्थल पर पहुंचे और नगर सेना संपर्क कर दमकल भेजने कहा। लगभग एक घंटे बाद कुसमुंडा व नगर सेना की दमकल स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन तब तक क्रेन, बोलेरो, डीजल जनरेटर लोड पिकअप व दो पहिया वाहन चलकर राख हो चुका था। घटना में सुखद यह रहा कि चिंगारी पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची अन्यथा गंभीर दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। घटना के संबंध में कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि ऊपर गुजरे तार में चिंगारी निकल रही थी, जो क्रेन पर गिरी। थाना प्रभारी रूपक शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टता मामला शार्ट सर्किट होने का लग रहा है। मामले में जांच की जा रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आग लगने पर पंप में मौजूद छह अग्निशमन यंत्र का उपयोग किया गया, पर आग नहीं बुझ सकी। तब दूसरे स्थान से अग्निशमन यंत्र मांगा गया तो सहायता प्रदान नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी बनी रही।
एक किमी दूर, पहुंचने में कुसमुंडा दमकल को लगे एक घंटे
घटनास्थल तक कुसमुंडा दमकल को पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा वक्त लग गया। बताया जा रहा है कि आग लगने पर पुलिस व बस्ती के लोग पहुंचने के बाद दमकल के लिए एसईसीएल प्रबंधन को सूचित किया गया। तो संबंधित अधिकारी द्वारा पहले मोेबाइल नहीं उठाया गया। कई बार मोबाइल लगाने के बाद जब उन्होंने मोबाइल उठा कर कहा कि चालक नहीं है, व्यवस्था करना पड़ेगा। इसके बात चालक की व्यवस्था दमकल को पहुंचने में एक घंटे का समय लगा. इससे आग काफी फैल चुकी थी। एसईसीएल के साथ नगर सेना की दमकल पहुंचने पर रात 2.30 बजे आग पर काबू पाया गया।
