Uncategorized

ढेलवाडीह में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती हेतु संगोष्ठी आयोजित, विधायक प्रेमचंद पटेल हुए शामिल

कटघोरा (सत्यम जायसवाल )आज कटघोरा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढेलवाडीह में पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर की आगामी 300वीं जन्म जयंती को भव्य रूप देने हेतु एक विशेष संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कटघोरा के लोकप्रिय विधायक माननीय प्रेमचंद पटेल जी ने उपस्थित होकर देवी अहिल्याबाई के यशस्वी जीवन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति की एक अद्वितीय प्रतीक थीं, जिनका जीवन सेवा, संकल्प और सदाचार की मिसाल है। उनके द्वारा किए गए जनकल्याण, धार्मिक पुनर्निर्माण और सामाजिक उत्थान के कार्य आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं।

कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल जी ने यह भी कहा कि आज के समय में देवी अहिल्याबाई के जीवन मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता है। उनका नेतृत्व केवल मालवा राज्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने पूरे भारतवर्ष में धार्मिक स्थलों के निर्माण व जीर्णोद्धार के माध्यम से एकता और सद्भावना का संदेश दिया। उनके कार्यों से महिलाओं को सामाजिक नेतृत्व की दिशा मिली। इस संगोष्ठी का उद्देश्य समाज को उनके महान कार्यों से अवगत कराना और आगामी जयंती को जन-जागरण अभियान के रूप में मनाना रहा।

इस कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल जी के साथ-साथ भाजपा जिला मंत्री संजय शर्मा, कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, जवाली मंडल अध्यक्ष श्रवण तंवर, मीना शर्मा, राम प्रसाद कोराम, पवन अग्रवाल, शिव गणेश कंवर, महेंद्र यादव, समजीत सिंह, अजय गर्ग, राजू दिवान, स्नेह लता पटेल, राजेश गुप्ता, बैसाखू यादव, मनोज सोनी, अमृत भारिया, अरविंद सिंह, राजेश, तानेश दीप, रंजीत सिंह, ईश्वर यादव, गायत्री श्रीवास्तव, सावित्री यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय और प्रेरणादायक रहा, जिसमें सभी ने संकल्प लिया कि देवी अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेकर समाजसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।

Related Articles

Back to top button