हसदेव ताप विद्युत गृह में मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह
हसदेव ताप विद्युत गृह में मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह
हसदेव ताप विद्युत गृह में मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह
कोरबा । हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अभियंता श्री संजय शर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया, जिसके उपरांत आकर्षक परेड का आयोजन हुआ । तत्पश्चात संयंत्र प्रमुख द्वारा मान. कंपनी अध्यक्ष महोदय के संदेश का वाचन किया गया।कार्यक्रम का संचालन कल्याण अधिकारी- श्री सुरेश सिंह कंवर एवं विद्युत् गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता श्री दिनेश रायवा तथा श्री बी.पी पाटले द्वारा किया गया । इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले संयंत्र-कर्मियों को सम्मानित किया गया साथ ही अधिकारियों/कर्मचारियों के 10 वीं,12 वीं ,एम.बी.बी.एस.,आई.आई.टी-जे.ई.ई इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक/बालिकाओं एवं राजकीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर संयंत्र का गौरव बड़ाने वाले खिलाड़ियों के साथ ही संकल्प महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित फूलों की रंगोली प्रतियोगिता में युगल रूप से अपनी सृजनात्मक कला का प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया । इसी अनुक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति का कार्यक्रम स्थल पर मौजुद सभी अतिथियों ने भरपूर आनंद लिया ।
मुख्य अभियंता श्री संजय शर्मा ने अपने उदबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जो जिस काम पर लगा हैं वो अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन कर देश की तरक्की में अपना योगदान दे साथ ही उन्होंने सभी पुरस्कृत सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर अति. मुख्य अभि.(संचा. एवं संधा.)-दो-श्री हेमंत सिंह,अति. मुख्य अभि.(संचा. एवं संधा.)-एक- श्री पी.के स्वेन,अति. मुख्य अभि.(टी एंड एस.एस.)-श्री एम.के गुप्ता,अति. मुख्य अभि.(रिनोवेशन)- श्री पी.भास्कर राव,अति. मुख्य अभि.(एफ.एम.)- श्री एस.के पंड्या,अति. मुख्य अभि.(एस. एंड पी.)- श्री आर.के.पांडे,वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ – श्री ए.के कुरनाल सहित बड़ी संख्या में संयंत्र के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों तथा उनके परिवारजनों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।
