एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में महाप्रबंधक ने किया ध्वजारोहण
एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में महाप्रबंधक ने किया ध्वजारोहण
एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में महाप्रबंधक ने किया ध्वजारोहण
कोरबा। एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर मे महाप्रबंधक कार्यालय कोरबा में दीपक पंड्या क्षेत्रीय महाप्रबंधक द्वारा ध्वाजारोहण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प में सभी को प्रयास के लिए अपना योगदान के साथ देश की प्रगति में कोयला उद्योग की भूमिका पर प्रकाश डाला साथ ही साथ सभी को कोयला क्षेत्र के जुड़े हितधारकों के साथ संवेदनशीलता के साथ संवादशील बने रहने को कहा । उन्होंने कहा कि अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक डॉ प्रेम सागर मिश्रा के आज में संदेश के अनुरूप कोरबा क्षेत्र को अपने उत्पादन लक्ष्य को हासिल करना है एवं प्रत्येक क्षेत्र में निरन्तर प्रगति बनाये रखना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय जेसीसी, कल्याण, सुरक्षा सदस्य एवं सिस्टा के पदाधिकारी उपस्थित थे। स्वागत भाषण एपीएम एसकेपी शिंदे ने दिया। सीएमडी के संदेश का पठन माधुरी द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन केएस ठाकुर ने दिया
