बाल्को कर्मचारी संघ के शरद अध्यक्ष माखन बने सचिव
बाल्को कर्मचारी संघ के शरद अध्यक्ष माखन बने सचिव
बाल्को कर्मचारी संघ के शरद अध्यक्ष माखन बने सचिव
कोरबा। बालको कर्मचारी संघ संबद्ध भामसं का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंहदेव, विभाग प्रमुख डी वेंकट राव, जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा एवं जिलामंत्री नवरत्न बरेठ उपस्थित रहे। अधिवेशन में कुल 10 प्रतिवेदन दिए गए। इसमें मुख्य रूप से श्रमिकों का एलटीएस एवं कर्मचारियों का आगामी एलटीएस को ठीक रूप से कराने, श्रमिकों का भी मेडिकल सुविधा बालको अस्पताल में निश्शुल्क देने, जो कर्मी निलंबित हैं, उनका निशर्त काम में वापसी समेत अन्य प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, इसमें अध्यक्ष शरद नायर, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल दुबे, ओपी राजपुरोहित, उपाध्यक्ष पवन शर्मा, प्रशांत शेण्डे, वरुण पांडे, मुकेश ठाकुर, महामंत्री माखन लाल वर्मा, संयुक्त महामंत्री देवेन्द्र द्विवेदी, कोषाध्यक्ष आशीष चंद्रवंशी, उपकोषाध्यक्ष संजय सहानी, संगठन मंत्री अमित पटेल, हरीश सोनवानी, कार्यालय सचिव परेश बैरागी, सचिव लेखराज मरावी, देवेन्द्र पाठक, लखीराज, आशीष कुंभकार, जितेन्द्र वर्मा, सहसचिव अजय बराल, रेवाशंकर साहू, अजय निराला, सुंदर चौधरी, योगेश यादव, वीएस त्रिपाठी तथा विधिक सलाहकार नरेंद्र तिवारी शामिल हैं।
