कोरबा

कोयला खदान में कार्यरत जनरल मजदूर अब कहलायेंगे जनरल असिस्टेंट

कोयला खदान में कार्यरत जनरल मजदूर अब कहलायेंगे जनरल असिस्टेंट


कोरबा : कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अपने कर्मचारियों के पदनाम में बदलाव किया है। अब कोल इंडिया की खदान में कार्यरत किसी भी कर्मी को जनरल मजदूर नहीं कहा जाएगा, उनका नाम बदलकर जनरल असिस्टेंट कर दिया गया है, जिसका अर्थ सामान्य सहायक है। सीआइएल के महाप्रबंधक (श्रम शक्ति एवं औद्योगिक संबंध) गौतम बनर्जी ने एक सर्कुलर जारी कर उक्त बदलाव करने की सूचना साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) समेत सभी संबंद्ध कंपनियों को दी है। यह निर्णय जेबीसीसीआइ-11 के तहत लिया गया है। कोल इंडिया के इस फैसले से अपने कर्मचारियों के सम्मान और गरिमा को बढ़ावा मिलेगा। यह फैसला कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो उनके काम और योगदान को मान्यता देती है। यहां बताना होगा कि पिछले दिनों अखिल भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (बीएमएस) ने कोल प्रबंधन के साथ हुई बैठक में इस प्रस्ताव को प्रमुखता से रखते हुए उचित निर्णय लेने कहा है। इस पर प्रबंधन ने निर्णय लेते हुए आदेश जारी कर दिया। बीएमएस ने कहा कि कोयला मजदूरों के लिए यह गौरवशाली दिन है, उन्हें अब सम्मान के साथ जनरल असिस्टेंड कहा जाएगा। सीआइएल द्वारा किया गया यह बदलाव सभी कार्यालयों और खनन स्थलों पर लागू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button