शिवनाथ एक्सप्रेस समेत बंद रहेगी आधा दर्जन सवारी गाड़ियां
शिवनाथ एक्सप्रेस समेत बंद रहेगी आधा दर्जन सवारी गाड़ियां

कोरबा। रायपुर मंडल के अंतर्गत सिलियारी-मांढर स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 407 में ब्लॉक लेकर गर्डर लांचिंग की वजह से एक बार फिर छह ट्रेनों का परिचालन बंज रहेगा। इसमें गेवरा- कोरबा- इतवारी पैसेंजर कम एक्सप्रेस भी शामिल रहेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास व संरक्षा संबंधी कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी वजह से अधोसंरचना विकास व संरक्षित सड़क यातायात हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत सिलियारी-मांढर स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 407 में ब्लाक लेकर गर्डर लांचिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। सवारी गाड़ियां बंद रहने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रद्द होने वाली गाडियां
– 16 फरवरी 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू स्पेशल।
-19 फरवरी 2024 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल।
– 19 फरवरी 2024 को कोरबा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18239 कोरबा-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस।
– 20 फरवरी 2024 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12856 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस।
– 20 फरवरी 2024 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल।
– 20 फरवरी 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08275 रायपुर – जूना गढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल।


