कोरबा

बाजे गाजे के साथ किया गया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

बाजे गाजे के साथ किया गया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

बाजे गाजे के साथ किया गया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) । नगर के सभी मोहल्ले के स्थापित मां दुर्गा का प्रतिमा विसर्जन किया गया।

तहसील भाटा दुर्गा प्रतिमा,नवागांव दुर्गा प्रतिमा , मध्य नगरी दुर्गा प्रतिमा, गायत्री मंदिर दुर्गा प्रतिमा, पुरानी बस्ती दुर्गा मंदिर दुर्गा प्रतिमा ,पुरानी बस्ती चांदनी चौक दुर्गा प्रतिमा,आदर्श दुर्गा प्रतिमा एवं मोहलाईन भाटा दुर्गा प्रतिमा लक्ष्मी चाल के पीछे (कुल नौ स्थानों के) को डीजे बाजे, गाजे, पटाखे एवं नर्तकी दल नाचते हुए विसर्जन के लिए राधा सागर तालाब के बगल से लगे डांगर तालाब में ले जाया रहा है। नवा गांव दुर्गा समिति की ओर से 45 लड़कियों का नर्तकी दल प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। विसर्जन के समय लडको की अपेक्षा अधिक महिलाएं डीजे में नाच रही है। सभी चौक चौराहों में पुलिस की तगड़ी व्यवस्था किया गया है। आने जाने वाले वाहनों के लिए वन साइड मार्ग को खुला छोड़ दिया गया है। जबकि वन साइड मार्ग में दुर्गा विसर्जन करने वालो की भीड़ रही।

Related Articles

Back to top button