Uncategorizedकोरबा

दीपावली के पहले बिजली कर्मियों को मिले 15000 बोनस

फेडरेशन इंटक ने एमडी कटिहार से कटिहार के समक्ष रखा प्रस्ताव

दीपावली के पहले बिजली कर्मियों को मिले 15000 बोनस


फेडरेशन इंटक ने एमडी कटिहार से कटिहार के समक्ष रखा प्रस्ताव
कोरबा। विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इंटक-56 की बैठक प्रबंध निदेशक एस के कटियार के साथ हुई। जिसमें संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों की विविध समस्याओं के बारे में चर्चा हुई। साथ ही आवासीय परिसर में होने वाली अप्रत्याशित घटनाओं के बारे में भी चर्चा हुई। जिसमें ओल्ड पेंशन स्कीम, जो पूरे छत्तीसगढ़ राज्य शासन में शुरू की जा चुकी है, किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी मर्यादित में लागू नहीं की गई। एक समान नियुक्ति के आधार व शैक्षणिक योग्यता के पश्चात भी डाटा एंट्री ऑपरेटर व संयंत्र परिचारक श्रेणी – दो में कार्यरत कर्मचारियों के श्रेणी, वेतनमान में अंतर, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को सी – आंफ की पात्रता नहीं है जिसे हर श्रेणी के कर्मियों के लिए लागू होना, डिप्लोमा व डिग्री की शैक्षणिक योग्यता वाले श्रेणी तीन व चार में कार्यरत कर्मचारियों को पांच वर्ष की सेवा (परिवीक्षा अवधि सहित) पश्चात जे. ई. की विभागीय परीक्षा में बैठने की अनुमति होना। आवासीय परिसर में डी – टाईप व ई – टाईप के मकानों की रायपुर की गठित टीम द्वारा जांच किया जाना क्योंकि बहुत से लोग मकान अपने नाम आबंटित करवाकर किराए पर चला रहे हैं। जिससे अन्य कर्मचारियों को आवास नहीं मिल पा रहे हैं। जो आवासीय परिसर, डेमेज केटेगरी में है, उनके बिजली कनेक्शन तो काट दिए जाते हैं, किन्तु पानी कनेक्शन ना कटने से बाहरी लोगों का मकान में कब्जा हो जाता है जिससे सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। मकानों की वायरिंग को पुनः एक बार करवाने, दिपावली पर्व हेतु कर्मचारियों को 15000/- बोनस राशि का वितरण। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए कंपनी में जल्द से जल्द नई भर्तियां होनी चाहिए, ताकि भविष्य में संयंत्र में किसी भी प्रकार की कठिनाइयां ना हो।आवासीय परिसर में सड़कों की स्थिति बहुत खराब है, जिसके पुनर्निर्माण की आवश्यकता है, साथ ही आवासीय परिसर से संयंत्र आने वाली सड़क में भी जगह जगह गढ्ढे हो गये है। अतः इस सड़क के भी पुनर्निर्माण की आवश्यकता है।
प्रबंध निदेशक कटियार ने कहा कि वे आवास में सुधार हेतु टाइल्स लगवाने एवम् वायरिंग करवाने, जगह जगह सुरक्षा हेतु कैमरे व सुरक्षा सैनिकों की ड्यूटी लगाने, पेट्रोलिंग करवाने की बात की। साथ ही दिपावली पर्व हेतु 15000/- की बोनस राशि की मांग को स्वीकृत किया। बैठक में कटियार जी के साथ अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीके स्वेन, राजेश पाण्डेय उपस्थित रहे। इंटक-56 की ओर से प्रदेश अध्यक्ष राम इकबाल सिंह, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष डी आर चन्द्रा, संगठन सचिव डीके ढोमनें, प्रांतीय सचिव जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय सचिव सूर्यवंशी व क्रांति पटेल, शाखा अध्यक्ष मोहन कंवर, शाखा सचिव सहदेव दास, ओ पी वर्मा, कमलेश यादव, पुष्पेन्द्र मिश्रा, सूरज भारद्वाज , नीलकमल राठौर आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button