कोरबा

छत्तीसगढ़ माडल को मध्य प्रदेश व पंजाब बिजली कंपनी ने भी अपनाया

छत्तीसगढ़ माडल को मध्य प्रदेश व पंजाब बिजली कंपनी ने भी अपनाया

छत्तीसगढ़ माडल को मध्य प्रदेश व पंजाब बिजली कंपनी ने भी अपनाया

0 स्टेट पावर कंपनी की कैशलेस स्वास्थ्य योजना
0 क्रियान्वयन एजेंसी व दोनों राज्यों के विद्युत कंपनी के साथ अनुबंध

कोरबा : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में कैशलेस स्वास्थ्य योजना का अध्ययन करने आई मध्यप्रदेश व पंजाब की टीमों ने योजना की सराहना करते हुए इसे अपनी विद्युत कंपनियों में लागू करने की मंशा जताई। तीनों राज्यों की बिजली कंपनियों व छत्तीसगढ़ की क्रियान्वयन एजेंसी के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के कैशलेस स्वास्थ्य योजना के माडल को मध्य प्रदेश तथा पंजाब में भी अपनाया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ पाावर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार, प्रबंध निदेशक छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी राजेश कुमार शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में मध्यप्रदेश पाावर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक मंजीत सिंह ने इस योजना को कर्मचारी हित का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण माना। पंजाब पावर कार्पोरेशन के प्रतिनिधि ने बताया कि इस योजना से उन्हें नई राह मिली है। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक अशोक कुमार वर्मा तथा अतिरिक्त महाप्रबंधक विनोद कुमार अग्रवाल ने पीपीटी के माध्यम से योजना की प्रस्तुति दी। मध्य प्रदेश से आई टीम ने कहा कि यह माडल सुनियोजित तरीके से संचालित हो रहा है, इसका सीधा लाभ कर्मचारियों व पेंशनरों को मिलता देखना काफी सुखद है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की योजना के पीछे की गई मेहनत, शोध और सोच को अनुकरणीय बताया। मध्यप्रदेश पावर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक मंजीत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की कैशलेस स्वास्थ्य योजना के बारे में हमने जितना सुना था, यहां आकर उससे भी बेहतर पाया है। इस योजना को मध्यप्रदेश की पावर कंपनियों में लागू करने के लिए हमारा आत्म-विश्वास बढ़ा है। यह योजना बहुत प्रभावी है।
पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन से आए डीके गोयल ने कहा कि पंजाब में इसी तरह की कैशलेस योजना लागू की गई थी पर वह सफल नहीं हो सकी थी, यहां आकर हमने छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य योजना का सूक्ष्मता से अध्ययन किया है। छत्तीसगढ़ में बहुत मेहनत से रिसर्च की गई और योजनाबद्ध ढंग से इसे लागू किया गया है। हमने जिन दिक्कतों का सामना किया था उनका समाधान इस योजना में है। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रतिनिधि अमित मेहरोलिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की स्वास्थ्य योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है, कंपनी की ओर कर्मियों के लिए सामाजिक दायित्व का बेहतर उदाहरण है। बैठक में मध्यप्रदेश से मध्य क्षेत्र, पूर्व क्षेत्र तथा पश्चिम क्षेत्र पाॅवर वितरण कंपनी तथा मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क उमेश कुमार मिश्र ने किया।

Related Articles

Back to top button