मीनाबाजार में दुकान लेने वाले व्यवसायी को ही लगानी पड़ेगी दुकान
मीनाबाजार में दुकान लेने वाले व्यवसायी को ही लगानी पड़ेगी दुकान

कोरबा – कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। कटघोरा मीनाबाजार लगाने के लिए मेला मैदान, वाहन स्टैंड स्कूल मैदान एवं बस स्टैंड तहसील परिसर में लगाने के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेला स्थल पर दुकान लगाने वाले व्यक्ति को ही दुकान आबंटित किया जाएगा। मेला मैदान की जगह 1,75,000 वर्ग फीट है। विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने के लिए जगह सुरक्षित रहेगी। तहसील परिसर, हाई स्कूल मैदान में 15 दिन के लिए अस्थाई बस स्टैंड बनाया गया है, जो 26 जनवरी से 12 फरवरी तक के लिए रहेगा। इस बैठक में एसडीएम रोहित सिंह, तहसीलदार मंडावी, सीएमओ ज्ञान पुंज, निरीक्षक धरम तिवारी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, आत्मा नारायण पटेल, बजरंग पटेल व पार्षद मुरली साहू, संजय अग्रवाल, शरद गोयल,बिट्टू राजेश यादव, शेख इस्तियाक, डाकेश्वर शुक्ला, राजीव लखनपाल, आकाश शर्मा, अशरफ मेमन, शिवशंकर जायसवाल ,घनश्याम अलवानी, बजरंग अग्रवाल, संदीप चौबे, शशिकांत डिक्सेना, अजय गर्ग, शारदा पाल, विनोद जायसवाल, हसन, अशोक तिवारी, रामचंद जायसवाल, फराज खान, जावेद ,मनोज वाधवानी, नन्नू चौबे समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

