कोरबा

भारत माता पूजन समारोह आज, कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

भारत माता पूजन समारोह आज, कार्यक्रम की बनी रूपरेखा


कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। संस्कार भारती इकाई कटघोरा द्वारा भारत माता पूजन समारोह कार्यक्रम 17 जनवरी को आयोजित जाएगा। इसकी रूपरेखा बनाने के लिए गोपाल मल्टीस्पेलिस्ट में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्व सम्मति में यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत के रूप में विधायक प्रेमचंद पटेल, अध्यक्षता गोपाल वन गोस्वामी मल्टी स्पेशलिस्ट हास्पिटल संचालक व विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपाल विश्वकर्मा, मुरली साहू, लक्ष्मी गर्ग अध्यक्ष मातृभूमि सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे। भारत माता मंदिर प्रांगण में शाम पांच बजे महा आरती का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद संस्कार भारती ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संयोजक भारत भूषण साहू, नगर संयोजक विनय सिंह, मानसर, शिवशंकर जायसवाल, शिव दुबे, भवानी गोपाल, संतोष श्रीवास, देव वैष्णव, अशोक साहू व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button