श्रीमद भागवत गीता प्रवचन में सुदामा चरित्र का सुंदर वर्णन – देवेंद्र पांडे महराज जी द्वारा

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल ) मोती जायसवाल परिवार हुंकरा में श्रीमद भागवत गीता का प्रवचन प्रारंभ है। यजमान के रूप मोती जायसवाल एवं उनकी पत्नी माधुरी जायसवाल है।
15/10/25 तारीख को सुदामा चरित्र का वर्णन करते कथा वाचक देवेंद्र पांडे ने कहा कि
सुदामा जैसे श्री कृष्ण का परम मित्र एक बात द्वारिका धीश नगरी गया।महल में पहुंचते ही दरबान ने रोक लिया।भगवान के पास खबर पहुंचते ही दौड़ते हुए गले से लिपट गया। भगवान अपने पटरानी के साथ स्वागत सत्कार करने के बाद कहा कि मेरे भाभी मेरे लिए कुछ भेजा है क्या। सुदामा सोचता है कि मैं तो एक गरीब पंडित हु भगवान त्रिलोकी राजा है।थोड़ा चावल कैसे दु।
काफी देर के बाद चावल की पोटली निकाल कर भगवान को देता है। गरीब होते हुए भी भगवान से कुछ नहीं मांगा प्रति बिना मांगे उसको सब मिल गया क्यों भगवान सब जानते है किनको क्या जरूरत है। कथा वाचक का सहयोगी बसंत महराज जी है। इनके सहयोग से संगीत मत कथा सामान हो रहा है।16 तारीख को तुलसी वर्षा हवन,पूजन ब्राह्मण भोज का आयोजन भी है।




