Uncategorized

बिहार में बीजेपी की शानदार जीत पर कटघोरा में जश्न 

कटघोरा, (सत्यम जायसवाल पत्रकार की खबर ) बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत की खुशी कटघोरा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हॉस्पिटल चौक में सायं को मिठाई बाटकर जश्न मनाया गया।

स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस ऐतिहासिक जीत को लोकतांत्रिक विजय बताया और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने विजय के नारे लगाकर वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, महामंत्री समजीत सिंह, किशन केसरवानी, उत्तम रंधावा,

ने अपना अपना विचार व्यक्त किए ।इस अवसर पर ललिता डिक्सेना नगर पालिका पूर्व प्रेसिडेंट, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल,पार्षद अजय गर्ग, शिवशंकर जायसवाल,रूपेश कुमार,मनोज नायडू,ओम प्रकाश डिक्सेना,पूर्व मंडल अध्यक्ष धनु दुबे,

अमित जायसवाल, अविनाश केसरवानी, पियूष गर्ग, डाकेश्वर शुक्ला, ए. साकेत वर्मा, जय गर्ग, कुलदीप डिक्सेना, अनुराग दुल्हनिया, तुषार गर्ग, सत्यम, आदित्य साहू, टीकम राजपाल,सत्यम जयसवाल ,श्रीमती पटेल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य कर जीत का जश्न मनाया। कटघोरा में यह जश्न भाजपा के मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतीक माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button