कोरबा

जेबीडी महाविद्यालय का सात दिवसीय रासेयो शिविर नानबांका में

जेबीडी महाविद्यालय का सात दिवसीय रासेयो शिविर नानबांका में

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) । जेबीडी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम नानबांका में 10 से 16 दिसंबर 24 तक आयोजित किया गया है ।शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत नानबांका के सरपंच कौशिल्या देवी एवं समाज सेवी कन्हैयालाल यदु ने किया। शिविर जागरूकता अभियान, संस्कृति संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति समाज, स्वच्छता अभियान मतदान क्यों जरूरी है ? इन अब पर प्रायोजित कार्यक्रम है। शिविर में 60 महिला एवं 50 पुरुष शिविरार्थी भाग ले रहे हैं। ये सभी स्वयं सेवक सात दिन तक गांव में श्रमदान कर लोगों को जागरूक करेंगे शिविर में प्रोग्राम आफिसर के किशोर दिवाकर, प्रोग्राम आफिसर ताहिरा बेगम शिविर सहयोगी योगेश बघेल, सीनियर स्वयं सेवक अजय अहीर, सूरज लहरे, अखलेश मिरि, विक्रम अनंत,के साथ स्वयं शिविर नायक सत्यनारायण बाघ, स्वयं सेवक सुजाता सिंह, नम्रता, रीना, चित्रा,वंदना, पुष्पा, प्रशांत कुमार, दिलीप कुमार,द्वारिका प्रसाद,मनोज कुमार, चंद्रेश पाटले, गौतम नायडू, माधुरी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button