Uncategorizedकोरबा

42 सीएससी द्वारा सामूहिक रूप से इस्तीफा

42 सीएससी द्वारा सामूहिक रूप से इस्तीफा

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। बी ई ओ आफिस में कटघोरा ब्लॉक के 42 सीएसी काम के अधिक दबाव के कारण सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिए है। जानकारी के अनुसार एसडीएम कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित जाति प्रमाण पत्र की समीक्षा बैठक में समीक्षा के दौरान जाति प्रमाण पत्र बनवाने बनाने के संबंध में मानसिक दबाव दिया जाता है। वेतन रोकने, वरिष्ठ समन्वयकों के सेवानिवृत्ति ,संकुल शैक्षिक पद से हटाने हेतु भी बोला गया है, क्योंकि समस्त संकुल सीएसी शैक्षिक कार्य के साथ-साथ ,अकादमी अवलोकन , वर्तमान में अपार आईडी,उल्लास कार्य, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड , ओबीसी सर्वे तथा बीएलओ निर्वाचन पर भी कार्य कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु जिसमें दूसरे जिले का बनवाने हेतु मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। जिसे व्यथित होकर विकासखंड कटघोरा के 42 संकुल सीएसी अपने पद से सामूहिक त्यागपत्र दिए हैं। शिक्षको ने जानकारी में बताया कि 6 दिसंबर से सीएससी का कार्य पूर्ण रूप से नहीं करेंगे और अपने शिक्षकिया कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button