Uncategorizedकोरबा

प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में एक- एक टीचर

प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में एक- एक टीचर

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। पाली ब्लाक के अंतिम छोर पर बसे ग्राम सीस अभी भी अपने बदहाली जिंदगी जी रहा है। हायर सेकेंडरी स्कूल सीस में 10 एकड़ खेल मैदान है। इसमें खेल मैदान के बीचों बीच बिजली खंभे होने के कारण बच्चों को खेलकूद के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राम सीस के मिडिल एवं प्राथमिक स्कूल में प्रधान पाठक के अलावा एक-एक टीचर पदस्थ है।जबकि मिडिल स्कूल में दर्ज संख्या 105 है और प्राथमिक स्कूल में दर्ज संख्या 95 है। एक टीचर को तो सरकारी कार्य करने में समय निकल जाता है। एक प्रधान पाठक पांच क्लास के 105 स्टूडेंट को कैसे संभाले। इस बात की शिकायत अधिकारी,विधायक, नेता सभी को लिखित दी जा चुकी है, फिर भी कार्यवाही नहीं की जाती है और न ही कोई टीचर सरकार द्वारा भेजा जाता है।

Related Articles

Back to top button