राज्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रभारवाद खत्म कर पदोन्नति हेतु ज्ञापन सौंपा
राज्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रभारवाद खत्म कर पदोन्नति हेतु ज्ञापन सौंपा

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा संघ की आह्वान पर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रभार वाद खत्म कर पदोन्नति कर पद भरने की मांग की है। संघ ने कहा कि राज्य के सभी विभागों में पदोन्नति के लिए पद रिक्त है। इसकी जिम्मेदारी कनिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी को प्रभार में रखकर विभाग का संचालन किया जा रहा है। यह वरिष्ठ व योग्य अधिकारी- कर्मचारी के साथ अन्याय है और प्रभारवाद में रखना अनुचित है। इसका राज्य कर्मचारी संघ विरोध करता है। शासन इस पर तत्काल रोक लगाते हुए संबंधित वरिष्ठ व योग्य अधिकारी- कर्मचारी को उस पद पर तत्काल पदोन्नति देकर पदस्थापना देवें। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे जाने के वक्त मुख्य रूप से एसएन शिव जिलाध्यक्ष, अजय जायसवाल कार्यकारी जिला अध्यक्ष, सुरेन्द्र खूंटे जिला सचिव, धनेंद्र सिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष, जीपी भारद्वाज ब्लाक अध्यक्ष, रामनारायण प्रधान अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, हिमधर जिला उपाध्यक्ष, गौरीशंकर जायसवाल जिला उपाध्यक्ष, अनूप कुमार कौशिक जिला कोषाध्यक्ष आदि संघ पदाधिकारी उपस्थित रहें।
