एसईसीएल और एक्सएल आ्रवन जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में श्रम कानून विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का शुभारंभ
एसईसीएल और एक्सएल आ्ररवन जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में श्रम कानून विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का शुभारंभ


बिलासपुर : एसईसीएल में कार्मिक संवर्ग के अधिकारियों के क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसईसीएल और एक्सएलआरवन (XLRI) जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में श्रम कानून विषय पर प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का शुभारंभ एसईसीएल इंदिरा विहार स्थित एमडीआई में किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन एसईसीएल निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास द्वारा XLRI फ़ैकल्टी डॉ प्रमोद कुमार पाढ़ी, एवं प्रशिक्षण में भाग ले रहे अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर श्री दास द्वारा प्रोफ पाढ़ी की श्रम कानून विषय पर लिखी पुस्तक के नवीनतम अंक का भी विमोचन किया गया।
निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास ने कहा कि कार्मिक क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों के लिए श्रम एवं औद्योगिक संबंध से जुड़े कानून एवं प्रावधानों की सही जानकारी होना एवं समय समय पर अपनी नॉलेज को अपडेट करना बेहद अहम है।
एसईसीएल में अपनी तरह के इस पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम में ज़ेवियर लेबर रिलेशन्स इंस्टीट्यूट (XLRI) जमशेदपुर के जाने-माने प्रोफेसर एवं श्रम कानून विशेषज्ञ डॉ प्रमोद कुमार पाढ़ी द्वारा प्रतिभागियों को श्रम कानून एवं प्रबंधन के गुर सिखाए जाएंगे।
डॉ पाढ़ी के पास मानव संसाधन एवं श्रम कानून के विषय को पढ़ाने का लगभग 22 सालों से अधिक का अनुभव है एवं उनकी गिनती मानव-संसाधन विषय के जाने-माने विशेषज्ञों में होती है। डॉ पाढ़ी द्वारा इस विषय पर 8 पुस्तकें लिखी गयी हैं और उनके 25 से ज़्यादा आलेख विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।
इस वर्कशॉप में एसईसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न संचालन क्षेत्रों से कार्मिक संवर्ग के 25 से अधिक अधिकारी भाग ले रहे हैं एवं सफलतापूर्वक प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।





