कोरबा
Trending

पनिका समाज का रैली निकाल की चौका आरती

पनिका समाज का रैली निकाल की चौका आरती

कोरबा (कटघोरा )। कबीर आश्रम में जिला स्तरीय पनिका समाज का सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के पूर्व समाज के महिलाओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया। रैली में कबीर दास के जीवंत झांकी का प्रस्तुत किया गया। रैली का संचालन कर रही सुचित्रा मानिकपुरी साहिब बंदगी एवं कबीर दास के दोहे को गुनगुनाते हुए रैली वन विभाग मार्ग से हॉस्पिटल चौक मेंन रोड चौक होते हुए बस स्टैंड से कबीर आश्रम कार्यक्रम में विलीन हो गया। रात्रि को चौका आरती का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में सुनीता, कांति, अहिल्या, पवन दास, रीना, मंजू, सजनी, पुष्पा, कुंती बबलू दास, विक्रम, राजू,घोसाल, गौतम संजय, रोशन व अन्य समाज के लोग संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button