कुसमुंडा खदान में डीटी फ्रेंकलिन ने उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर
कुसमुंडा खदान में डीटी फ्रेंकलिन ने उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

कोरबा। साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्डस लिमिटेड (एसईसीएल) की मेगा परियोजना कुसमुंडा परियोजना का निदेशक तकनीकी पीएंडपी (डीटी) फ्रैंकलिन जयकुमार ने दौरा किया। इस दौरान कोयला खनन कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही उत्पादन-उत्पादकता बढ़ाने के निर्देश दिया।निदेशक तकनीकी (पीएंडपी) जयकुमार ने कुसमुंडा ओपनकास्ट खदान के प्रथम एवं द्वितीय भाग का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने विभागीय पैच (240 एम थ्री एवं 10 एम थ्री शावेल), गोदावरी पैच, नीलकंठ-ए पैच, नीलकंठ-बी पैच एवं नीलकंठ-सी पैच का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने गेवरा रेलवे साइडिंग, कोल स्टॉक एवं क्रशर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ क्षेत्र महाप्रबंधक राजीव सिंह एवं खदान के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे। उन्होंने कोयला उत्पादन, कोयला उठाव एवं ओवहरबर्डन हटाने की प्रक्रिया से रूबरू होते हुए समीक्षा की। साथ ही उपरोक्त मापदंडों को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न उपाय करने कहा। ।

