Uncategorized

प्राथमिक शाला के 136 बच्चों का किया गया निश्शुल्क दंत परीक्षण

प्राथमिक शाला के 136 बच्चों का किया गया निश्शुल्क दंत परीक्षण

कोरबा । साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्डस लिमिटेड (एसईसीएल) के माइन क्लोजर योजना के तहत मुख्य चिकित्सालय, कोरबा द्वारा सेंट्रल वर्कशाप कोरबा के प्राथमिक शाला में बच्चों के लिए एक दिवसीय निश्शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य चिकित्सालय के डाक्टरों ने बच्चों के स्वास्थ्य की बुनियादी जांच की। इसमें मौखिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की जल्द पहचान हो सके और उन्हें गंभीर होने से रोका जा सके। इसके बाद, बच्चों को स्वच्छता कार्यों एवं दैनिक दिनचर्या के बारे में जागरूक किया गया, जिसमें न केवल शरीर की सफाई बल्कि अपने आस-पास की सफाई पर भी उचित ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सभी बच्चों से स्वास्थ्य संबंधित सवाल भी पूछे गए, जिनका बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ जवाब दिया। कार्यक्रम के अंत में, सभी बच्चों को दंत स्वच्छता किट और भोजन पैकेट प्रदान किए गए।

Related Articles

Back to top button