कोरबा

*भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह 8 तारीख को मुख्यमंत्री शामिल होंगे*

*भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह 8 तारीख को, मुख्यमंत्री शामिल होंगे*

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) । जायसवाल समाज कटघोरा द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह 8 नवंबर दिन शुक्रवार को अग्रसेन भवन कटघोरा में संपन्न होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अध्यक्षता के रूप में श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण सब उपमुख्यमंत्री, ओम प्रकाश चौधरी मंत्री, लखन लाल देवांगन मंत्री, चरण दास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़,ज्योत्सना महंत सांसद, योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुंद, संगीता सिन्हा विधायक सज़ारि बालोद,प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा, विनय जायसवाल पूर्व विधायक मनेंद्रगढ़, भैया राम सिन्हा पूर्व विधायक संजरी बालोद,समाज के प्रांत अध्यक्ष,स्वजाति महापौर,नगर पालिका अध्यक्ष ,जिला पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की प्रथम चरण में सबेरे 9 बजे से भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना,खेलकूद, सामाजिक चर्चा,परिचय सम्मेलन , दोपहर भोजन, भव्य रैली डीजे कर्मा दल के साथ, 2 बजे
मंत्रियों का आगमन, पूजा अर्चना, भाषण,सांस्कृतिक कार्यक्रम,पुरस्कार वितरण,प्रतीक चिन्ह भेंट, एवं आभार प्रगट के बाद रात्रि भोजन होगा। उक्त जानकारी शिवशंकर जायसवाल सचिव
जायसवाल समाज कल्याण समिति ने दिया

Related Articles

Back to top button