Uncategorizedकोरबा

एसईसीएल में सदस्य संख्या में सीटू रहा अव्वल, एचएमएस दूसरे स्थान पर

एसईसीएल में सदस्य संख्या में सीटू रहा अव्वल, एचएमएस दूसरे स्थान पर

कोरबा : कर्मचारियों की समस्या निराकरण बने श्रमिक संगठन की सदस्यता का सत्यापन प्रति वर्ष किया जाता है। सीटू जहां स्वयं सदस्य बनाता है, वहीं शेष चार यूनियन द्वारा अपने सदस्यों की सूची प्रबंधन को सौंपती है और प्रबंधन सत्यापन कर सूची जारी करता है। सत्यापन के बाद इस बार एचएमएस आगे है, तो सीटू ने रजिस्टार के समक्ष सौंपी सूची में सर्वाधिक संख्या बताया। इसके तहत पहले नंबर सीटू तो दूसरे नंबर एचएमएस संगठन रहा।

साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व पांच श्रमिक संघ एचएमएस, बीएमएस, सीटू, इंटक तथा एटक करती है। इनमें एचएमएस, बीएमएस, एटक व इंटक द्वारा सदस्य बनाकर प्रबंधन को सूची सौंपी जाती है, ताकि कर्मचारियों के वेतन से सदस्यता शुल्क काट कर श्रमिक संघ के खाते में जमा कराया जा सके। सूची मिलने के बाद प्रबंधन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करता है। सौंपी गई सूची के आधार पर कर्मचारियों को बुलाकर उनसे श्रमिक संघ में शामिल होने या नहीं होने की जानकारी ली जाती है।इसके बाद उक्त कर्मचारी का नाम संबंधित यूनियन में शामिल कर दिया है। दरअसल यह प्रक्रिया एक कर्मचारी का कई यूनियन में नाम होने की वजह से प्रबंधन को उठाना पड़ता है। इससे कर्मचारियों के वेतन से एक ही यूनियन के लिए सदस्यता शुल्क कटता है। वहीं सीटू यूनियन द्वारा स्वयं कर्मचारियों के पास जाकर सदस्य बनाकर शुल्क लिया जाता है। इसलिए यूनियन प्रतिनिधि न तो प्रबंधन को सूची सौंपते हैं और न हीं उनकी सदस्यों का सत्यापन किया जाता है। एसईसीएल प्रबंधन ने सत्यापन बाद एकल सदस्यता की सूची जारी कर दी। इसके तहत एचएमएस को नंबर वन स्थान मिला है। वही बीकेकेएमएस (बीएमएस) द्वितीय, एटक तृतीय तथा एसईकेएमसी चौथे स्थान पर रहा। एचएमएस के केंद्रीय अध्यक्ष रेशमलाल यादव व सचिव एससी मंसूरी ने कहा कि संगठन ने सत्यापन के बाद पुन: अपने स्थान पर कब्जा जमाया है। कर्मचारियों का विश्वास पिछले छह वर्षो से लगातार संगठन के प्रति बना हुआ है। वहीं सीटू ने स्वयं सदस्य बनाने के बाद सूची पंजीयन रजिस्टार रायपुर को सौंपने के साथ सत्यापित कराया है। इसमें एकल सदस्यता 14830 बताया गया। सीटू के कुसमुंडा शाखा सचिव सज्जी टी जान ने बताया कि कुसमुंडा क्षेत्र में ही सीटू के 1700 सदस्य बने हैं। कर्मचारियों में सीटू की कार्यप्रणाली को लेकर विश्वास बढ़ा है। मजदूर हित में लगातार संघर्ष जारी रहेगा और उनकी मांग प्रमुखता से निराकृत की जाएंगी।

श्रमिक संघ के सदस्यों की स्थिति
श्रमिक संघ– सदस्य संख्या
एचएमएस- 7240
बीकेकेएमएस – 7100
एटक – 4758 सदस्य
एसईकेएमसी – 3768
सीटू- 14830

Related Articles

Back to top button