कोरबा

विद्यार्थियों को दी साइबर अपराध व पाक्सो एक्ट की जानकारी

बीकन स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर

विद्यार्थियों को दी साइबर अपराध व पाक्सो एक्ट की जानकारी


बीकन स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर
कोरबा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के तत्वावधान में मनजीत जांगड़े सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन बीकन विद्यालय एसईसीएल कोरबा में किया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, पाक्सो एक्ट, संविधान सिविल मामले, चेक बाउंस, शिक्षा का अधिकार, महिला अधिकार, विधिक आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका कल्पना मिश्रा द्वारा किया गया। प्राचार्य एमबी ग़ाटलिब द्वारा न्यायाधीश का स्वागत पुष्पगुच्छ द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक जीएस पटेल, डीके पांडे, यतीमा अतुल नाथन, पी बारीक, शोभा नाडिग़, एन हिनडारीया, शांतनु सेठ, सत्यप्रकाश एवं अन्य शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पीएलवी अहमद भी न्यायाधीश के साथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button