कोरबा

भालू के हमले से ग्रामीण की मौत

वन अमला ने प्रदान की सहयोग राशि

भालू के हमले से ग्रामीण की मौत


वन अमला ने प्रदान की सहयोग राशि

कोरबा। कटघोरा वन मंडल के वन परिक्षेत्र जटगा के परिसर बासिन में कक्ष क्रमांक पी 269 के छापरखोला नामक स्थान में जंगली भालू द्वारा ईश्वर 38 वर्ष निवासी धनरास ग्राम पंचायत आमलीकुंडा को मौत के घाट उतार दिया गया। ईश्वर गाय चराने हेतु जंगल गया था, इस दौरान नाले के समीप गुफा में छिपे जंगली भालू को देखने का वह प्रयास करने लगा, तभी भालू ने गाय और ईश्वर पर हमला कर दिया।भालू के हमला से उसे गले, बाई आंख के ऊपरी सिर के हिस्से एवं पैर में गंभीर जख्म हो गया और इलाज के अभाव में उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर वन अमला मौके पर पहुंचा और थाना पसान को सूचित किया गया। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत के निर्देश पर प्राथमिक सहायता राशि 25000 रुपए परिक्षेत्र अधिकारी जटगा द्वारा मृतक की माता तुरतिया बाई को प्रदाय किया गया। आसपास के ग्रामों में जंगल की ओर न जाने हेतु मुनादी कराई गई।

Related Articles

Back to top button