कोरबा

पुरानी पेंशन व तकनीकी भत्ता को लेकर बीएमएस करेगा चरणबद्ध आंदोलन

पुरानी पेंशन व तकनीकी भत्ता को लेकर बीएमएस करेगा चरणबद्ध आंदोलन

कोरबा : विद्युत कंपनी में लंबित पुरानी पेंशन, तकनीकी भत्ता, संविदा कर्मचारी का नियमितीकरण समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ (संबद्ध बीएमएस) द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।

एचटीपीपी स्थित संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में भामसं के राष्ट्रीय मंत्री आरएस जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिसमें छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के आह्वान पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। जायसवाल ने बताया की 15 अक्टूबर तक विद्युत कंपनी के सभी कार्यालयों में कार्यकर्ताओं द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 16 अक्टूबर को सभी क्षेत्रीय मुख्यालय में आमसभा और ज्ञापन देने का कार्यक्रम रखा गया है। मांग पूरी नहीं होने पर 23 अक्टूबर को प्रदेश के विद्युत मुख्यालय में एक दिवसीय आमसभा या आंदोलन किया जाएगा, तदुपरांत अनिश्चित आंदोलन होगा। बिजली कर्मियों की प्रमुख मांग में स्टेग्नेशन भत्ता, नए कर्मचारियों की भर्ती, दीपावली बोनस, लंबित पुरानी पेंशन, तकनीकी भत्ता, संविदा कर्मचारी का नियमितीकरण समेत अन्य मां शामिल हैं। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने आंदोलन को पूर्ण रूप से सफल बनाने अपनी सहमति प्रदान की। इस दौरान प्रदेश के पदाधिकारी भारतीय मजदूर संघ, कोरबा, जांजगीर जिले के विभाग प्रमुख डी वेंकट राव, कोरबा के अध्यक्ष अजय मिश्रा, बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ के महामंत्री सुरेश कुमार साहू, पेंशनर कर्मचारी संघ के सचिव सीएस दुबे, शाखा कोरबा पश्चिम से संगठन मंत्री श्रवण कुमार बंजारा, केदारनाथ राठौर, हेतराम खूंटे, बृजेश विश्वकर्मा, ओमप्रकाश सिंग, योगेश कुमार कश्यप, गुरुचरण चंद्रा, काशीराम चंद्रा, कमल नारायण यादव, कांशी प्रसाद साहू, अमर सिंह राठौर, डीपी गुप्ता, जैनेंद्र निर्मलकर, अशोक सहिस उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button