सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रति माह हो रहे 100 का महिला प्रसव
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रति माह हो रहे 100 का महिला प्रसव


कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जासवाल) । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक माह लगभग 90 से 100 महिला प्रसव किए जा रहे हैं। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ भी की नियुक्ति की गई। अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध है। 80 प्रकार के जांच के अलावा दवाई भी निशुल्क दिया जाता है। बीएमओ अधिकारी रंजना तिर्की ने चर्चा के दौरान कहां की 29 सितंबर को भिलाई बाजार में पीएचसी में चार महिला प्रसव (मंजू, ललित, अनीता एवं नीता) का कराया गया। जिसमें डा पीएस कंवर, पुरुषोत्तम तिवारी, आरओ साहू, चंद्रकांता उपस्थित रहे। इसी प्रकार सीएससी कटघोरा में चार महिला का प्रसव सफल ऑपरेशन (शिवकुमारी, चंदन बाई , पूनम एवम रमा बाई) का कराया गया। सफल ऑपरेशन में डाक्टर नमिता सिंह, डॉक्टर प्रेमा अनंत, डॉक्टर अनिल एवं ओटीपी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

