पंडाल में सुरक्षा के रखे जाएं कड़े इंतजाम, तैनात रहे वालेंटियर
थाना प्रभारी ने दुर्गा उत्सव समितियों की ली बैठक
- पंडाल में सुरक्षा के रखे जाएं कड़े इंतजाम, तैनात रहे वालेंटियर

थाना प्रभारी ने दुर्गा उत्सव समितियों की ली बैठक
कोरबा – कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर कटघोरा पुलिस सक्रिय हो गई है। तीन अक्टूबर से नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। नगर में धूमधाम से नवरात्र का त्योहार मनाया जाता है। कटघोरा तथा छुरी में 9-9 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है और जगह जगह भव्य पंडाल तैयार कर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने सभी दुर्गा उत्सव समिति के आयोजकों को थाना बुलाकर बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
उन्होंने दुर्गा पंडाल में सुरक्षा के संबंध में कड़े इंतजाम होने के साथ महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग अलग सेक्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। पंडाल के भीतर व बाहर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था किया जाए तथा आरती के दौरान समिति वालेंटियर लगाए, ताकि व्यवस्था बनी रहे। थानेदार ने कहा कि पंडाल में संदेही व्यक्ति के पूछपरख सूचना तत्काल पुलिस को सूचित करे।
समिति द्वारा किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन गरबा जगराता कराने से पूर्व पुलिस को सूचना देना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त रोशनी व सीसीटीवी कैमरा लगाना आवश्यक होगा। दुर्गा उत्सव समितियों को लेकर पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप भी तैयार किया जाए, पुलिस व्हाट्सएप के जरिये भी पंडालों पर नजर रखेगी।किसी भी प्रकार से निर्देशो की अवहेलना या लापरवाही बरतने पर पुलिस समिति के ऊपर कार्यवाही भी कर सकती है। नवरात्रि के दौरान काफी भीड़भाड़ वाला माहौल होता है। समितियों को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि जो पंडाल मुख्यमार्ग के करीब होंगे वहाँ आवागमन बाधित ना हो। पंडाल के पास वाहनो के लिए जगह तय करे। ताकि किसी को असुविधा न हो।

