कोरबा

चालू वित्तीय वर्ष में 2.5 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य

अंबिका ओपनकास्ट खदान शुरू करने की प्रक्रिया हुई तेज

चालू वित्तीय वर्ष में 2.5 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य
अंबिका ओपनकास्ट खदान शुरू करने की प्रक्रिया हुई तेज

कोरबा । साऊथ ईस्टर्न कोलफिल़्डस लिमिटेड (एसईसीएल) कोरबा क्षेत्र की प्रस्तावित अंबिका ओपनकास्ट खदान अभी तक शुरू नहीं हो सकी है, पर प्रबंधन ने इस परियोजना से चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2.5 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस खदान की उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष 10 लाख टन है, जिसे प्रत्येक वर्ष धीरे- धीरे बढ़ा कर हासिल किया जाएगा। खदान को जल्द प्रारंभ कराने प्रबंधन जुट गया है और कोशिश की जा रही है कि चालू वित्तीय वर्ष में खदान से उत्पादन शुरू किया जाए। अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पाली में एक त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई। जिला प्रशासन की प्रतिनिधि अनुविभागीय अधिकारी पाली सीमा पात्रे ने बैठक की अध्यक्षता की। साथ ही एसईसीएल के अधिकारियों एवं अंबिका ओपन कास्ट परियोजना के अंतर्गत ग्राम करतली के भू- विस्थापितो के साथ एक सकारात्मक वार्ता संपन्न हुई। बैठक में ग्राम करतली के भू- विस्थापितों ने रोजगार एवं पुनर्वास से संबंधित प्रकरणों पर शीघ्रता से कार्रवाई करने के लिए कहा। इस पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि सभी रोजगार प्रकरण पर शीघ्रता से कार्रवाई कर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि राजस्व संबंधित त्रुटि को विशेष शिविर लगाकर निराकरण किया जाएगा। बैठक पूर्णत) सकारात्मक रही। एसईसीएल प्रबंधन द्वारा जिला प्रशासन एवं उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button