Uncategorizedकोरबा

बच्चों ने लगाए व्यंजन के स्टाल

  • कलचुरी पब्लिक स्कूल में आयोजित बाल मेला में बच्चों ने लगाए व्यंजन के स्टाल

 

कोरबा – कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल): कलचुरी पब्लिक स्कूल कटघोरा में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ममता अग्रवाल वार्ड नंबर दो तहसील भाठा उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रिंसिपल मुक्ता जायसवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवशंकर जायसवाल उपस्थित रहे। अतिथि द्वारा पं जवाहरलाल नेहरू के छाया चित्र के समक्ष पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर ममता अग्रवाल ने कहा कि कलचुरी पब्लिक स्कूल में आयोजित बाल मेला में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए गए हैं। संस्था के प्रिंसिपल मुक्ता जायसवाल ने कहा कि नन्हे बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन लगाए गए हैं। इसमें चाट, गुपचुप, भेलपुरी, रसगुल्ला, चना, मसाला, गुजिया, लड्डू, दौसा, भजिया, इडली एवं अन्य स्टाल भी सजे रहे। शिक्षिका हेमलता सिदार ने कहा कि इस प्रकार के स्टाल लगाने से बच्चों में लेनदेन व्यवहार एवं अन्य प्रकार का ज्ञान प्राप्त होता है। इस अवसर पर ममता अनंत, देवकी नायक, शीतल नायडू ,सत्यम जायसवाल एवं सुनीता, रीना जायसवाल, विकास कवर एवं रजनी केवट, इरफान अली एवं अन्य पालक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button